रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़िया अंदाज देशभर में अब पहचान बन चुकी है। छत्तीसगढ़ हो या फिर दूसरे राज्य मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की संस्कृति से लोगों को बड़ी सहजता से जोड़कर उनका दिल जीत लेते हैं। शनिवार मुंबई में एक चैनल के कार्यक्रम में जब एकंर ने कहा, हमने मुख्यमंत्री का छत्तीसगढ़ी नृत्य में करना देखा है, गाने का अनोखा अंदाज देखा है लेकिन सुना कभी नहीं है। एकंर ने मुख्यमंत्री से कोई गाना गाने का आग्रह किया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहज भाव से स्वीकार करते हुएमंच से राजकीय गीत अरपा पैरी के धार.. का एक पूरा मुखड़ा गाकर सुनाया।

Categorized in: