सूरजपुर- राष्ट्रीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. डी मौर्य के निर्देशन पर प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव, प्रदेश मंत्री दिलीप यादव द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए सरगुजा संभाग से अखिलेश जायसवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी व संतोष जायसवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। अखिलेश जायसवाल के प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त होने पर उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

नवनियुक्त राष्ट्रीय किसान कल्याण संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी अखिलेश जायसवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि व किसान के हित में कार्य करेंगे वही किसानों को हो रही समस्याओं को लेकर सरकार व जिला प्रशासन से अवगत कराते हुए किसानों की समस्याओं से अवगत होंगे व निराकरण करने हेतु विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर शासन प्रशासन से किसानों के अधिकारों के प्रति गंभीरता पूर्वक कार्य करेंगे। वही सूरजपुर जिले से जिला उपाध्यक्ष के पद पर रामचंद्र जायसवाल भैयाथान ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण जायसवाल व प्रेम नगर ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में जगरनाथ सिंह को नियुक्त किया गया। अखिलेश जायसवाल ने किसान कल्याण संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष के. डी. मौर्य का आभार व्यक्त किया है।

Categorized in: