राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर बलरामपुर राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर के अवसर पर जिला मुख्यालय बलरामपुर में प्रातः 8.00 बजे “एकता दौड़” का आयोजन किया जायेगा। दौड़ पुराना बस स्टैण्ड से होते हुए स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय के खेल मैदान में सम्पन्न होगी। इस दौड़ में विभिन्न विद्यालयों छात्र-छात्राएं, स्थानीय नागरिकगण, अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को दौड़ में शामिल कराने हेतु शिक्षकों को निर्देशित किया है।

Categorized in: