शुदधू लाल वर्मा – मनेंद्रगढ़ । सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने नगर पंचायत नई लेदरी को विकास कार्यो के लिए 44.40 लाख रुपए की सौगात दी है ! मिली जानकारी के अनुसार भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने नगर पंचायत नई लेदरी के विभिन्न कार्यों का प्रस्ताव बनाकर 25 फरवरी 2020 को नगरी प्रशासन मंत्रालय को प्रस्ताव प्रेषित किया था जिस पर संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा प्रस्ताव में मोहर लगाते हुए 14 वे वित्त आयोग के अंतर्गत प्रस्तावों की कार्य योजना के निर्माण व वाहन क्रय करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है । संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पंचायत नई लेदरी में बूंद राम के घर से मेन नाला तक आरसीसी नाली निर्माण के लिए 9.67 लाख, सांस्कृतिक भवन के पास फुटपाथ निर्माण कार्य हेतु 9.90 लाख, वार्ड क्रमांक 1, 2 , 3, 4, 7, 9 एवं 14 में पाइप लाइन विस्तार कार्य के लिए 18.83 लाख रुपए एवं एक ऑटो टिपर वाहन खरीदने के लिए 6 लाख रुपए कुल मिलाकर 44.40 लाख रुपए की मंजूरी प्रदान की गई है । उल्लेखनीय है कि भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विधायक राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त गुलाब कमरों लगातार विकास कार्यों में रुचि लेकर अपने क्षेत्र में राशि स्वीकृत कराकर विकास कार्यों को अंजाम दे रहे हैं जिसके कारण भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक विकासखंड के हर पंचायत में विकास के कार्य देखे जा रहे हैं वही नगर पंचायत नई लेदरी के विकास कार्यों के लिए राज्यमंत्री गुलाब कमरों के द्वारा 44 लाख से भी अधिक राशि की सौगात दी गई है ।

पुलिस कर्मियों के आवास निर्माण हेतु राज्य मंत्री ने की सराहनीय पहल

सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भरतपुर सोनहत विधायक राज्य मंत्री गुलाब कमरों ने पुलिसकर्मियों के आवास हेतु गृह मंत्रालय को पत्र लिखा था जिसको संज्ञान में लेकर गृह मंत्रालय ने आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस महानिदेशक को पत्र जारी किया है । उल्लेखनीय है कि राज्यमंत्री गुलाब कमरों ने पुलिसकर्मियों के आवास निर्माण को लेकर गृह मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन को फरवरी माह में पत्र प्रेषित किया था जिस पत्र को गृह मंत्रालय ने अपने संज्ञान में लेते हुए पुलिसकर्मियों के आवास निर्माण हेतु पुलिस महानिदेशक को पत्र जारी किया है । राज्य मंत्री गुलाब कमरों ने पुलिसकर्मियों के आवास निर्माण को लेकर सराहनीय पहल की है ।

Categorized in: