राजेन्द्र ठाकुर (राजू) बलरामपुर बलरामपुर युवाओं की उर्जा को सही दिशा देने में राजीव गांधी युवा मितान क्लब अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं और युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए युवाओं को सकारात्मक माहौल मिल रहा है जिससे ग्रामीण स्तर के युवा अब खेल में रुचि दिखा रहे हैं बलरामपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत दहेजवार में राजीव गांधी युवा मितान क्लब का गठन किया गया है और युवाओं को खेल के प्रति जागरूक कर राजीव गांधी युवा मितान क्लब ग्राम पंचायत दहेजवार के अध्यक्ष अमरदीप दास ने रस्साकशी खेल का आयोजन किया गया था जहां युवाओं ने बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ खेल में भाग लिया और जिसमें जामटाड़़ एवं कंचनपुर के दो टोली ने भाग लिया था और रस्साकशी खेल में जामटाड़ की टीम ने बाजी मारी
वही इस रस्साकशी खेल कार्यक्रम में भारी संख्या में युवा एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे

Categorized in: