जावा येज्दी मोटरसाइकिल्स ने येज्दी एडवेंचर मोटरसाइकिल के लिए नया माउंटेन पैक पेश किया है, जो टूरिंग-फ्रेंडली एक्सेसरीज है। येज़्दी एडवेंचर की कीमत 2.15 लाख (एक्स-शोरूम) है। न्यू माउंटेन पैक 17,000 रुपये में ऑप्शनल एक्सेसरीज पैक के रूप में पेश किया जाता है। ये अब बाइक की एक्स-शोरूम प्राइस में मिलेगा। कंपनी ने ये घोषणा ठीक समय पर की है, क्योंकि पहाड़ों पर राइडिंग का मौसम शुरू होने वाला है, लेकिन यह लिमिटेड समय के लिए उपलब्ध होगा।

नए येज्दी एडवेंचर माउंटेन पैक में नकल गार्ड, बार-एंड वेट, हेडलैंप ग्रिल, क्रैश गार्ड और दो 5-लीटर जेरी कैन समेत कई एक्सेसरीज मिलती है। इस पूरे सेट का उद्देश्य पहाड़ों के कठिन इलाकों के बीच ग्राहकों की बाइक को सुरक्षित रखना है।

जावा येज़्दी का यह भी कहना है कि पैकेज खरीदारों को अपनी बाइक के लिए आफ्टरमार्केट सॉल्यूशन तलाशने की जरूरत नहीं है। कंपनी इस पर काम कर रही है। इससे उन्हें ऑनरशिप एक्सपीरियंस की अनुमति मिलती है।

Yezdi एडवेंचर के मैकेनिकल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बाइक 334 cc लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन से पावर लेती है, जो 29.8 bhp की पावर और 29.8Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने के लिए ट्यून किया गया है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। बाइक में लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन सेटअप मिलता है, जिसमें फ्रंट में 41mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में 7-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल होता है।

Yezdi एडवेंचर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ भी आती है। सीट की ऊंचाई 815mm है, जबकि ADV 198 किग्रा. (कर्ब) की है। यह बाइक 220mm के बडे़ ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है।

कंपनी अन्य एक्सेसरीज और राइडिंग गियर के अलावा हार्डकेस पैनियर्स भी बेचती है, जो माउंटेन पैक का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अलग से खरीदे जा सकते हैं।

Categorized in: