वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी विनफास्ट (VinFast) की VF3 इलेक्ट्रिक कार से जुड़ी डिटेल सामने आ गई है। कंपनी इस कार को अपने घरेलू बाजार में उतार चुकी है। ग्राहकों की तरफ से इसे बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। कंपनी ने दावा किया था कि उसकी बुकिंग ओपन होते ही महज 66 घंटे में 27,000 से ज्यादा प्री-ऑर्डर मिल गए। बता दें कि कंपनी ने भारतीय बाजार के लिए VF3 इलेक्ट्रिक कार के प्रोडक्शन के लिए पेटेंट कराया है। ये कंपनी की मिनी इलेक्ट्रिक SUV होगी। जो भारत में टाटा की अपकमिंग माइक्रो SUV पंच इलेक्ट्रिक को सीधी टक्कर देगी।
कंपनी अपने एडवांस्ड ईवी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में प्रोडक्शन के साथ भारत में तेजी से आगे बढ़ रही है। कंपनी सालाना 1.50 लाख यूनिट कै कैपेसिटी और लगभग 4,000 करोड़ रुपए के निवेश के साथ भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में अपनी पोजीशन मजबूत कर रही है। विनफास्ट की VF3 इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार के लिए कंपनी की पहली पेशकश भी है। कंपनी इसे 2025 तक भारत लॉन्च कर सकती है। VF3 के साथ विनफास्ट की लाइनअप में VF6, VF7, VF8 और VF9 जैसी इलेक्ट्रिक मॉडल भी हैं।
विनफास्ट VF3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
3.2 मीटर से कम लंबाई वाली इस इलेक्ट्रिक कार में शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा, जो इसे भारतीय सड़कों के हिसाब से बेहतरीन कर देगी। इसके डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 3190mm, चौड़ाई 1679mm और ऊंचाई 1622mm है। इसमें 550 लीटर का बूट स्पेस दिया है। इसके बाहरी हिस्से में एक चिकनी क्लोज-अप ग्रिल, LED हेडलैंप, स्कवॉयर ORVMs, LED टेल लैंप, बंपर पर क्लैडिंग और क्रोम-फिनिश वाला लोगो दिया है।
इसके इंटीरियर की बात की जाए तो इसके अंदर बड़ा केबिन मिलता है, जिसमें 5 पैसेंजर काफी आरामदायक तरीके से बैठ सकते हैं। इसमें 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले यूनिट और एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ एडवांस्ड 10-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन आपके ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएगा। इन सभी के साथ इस कार में फुली फोल्डेड सेकेंड रो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और डु्ल एयरबैग शामिल हैं।

VF3 को दो ट्रिम ईको और प्लस में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, मोटर कॉन्फिगरेशन के बारे में कम्पलीट डिटेल सामने नहीं आई है। ये सिंगल चार्ज पर 201Km की रेंज देगी। MG कॉमेट EV की रियल रेंज भी इतनी ही है। एंट्री-लेवल EV सेगमेंट में VF3 का सीधा मुकाबला भी MG कॉमेट EV और टाटा टियागो EV जैसे मॉडल से होगा। VF3 की शुरुआती कीमत लगभग 7 लाख और टॉप ट्रिम के लिए करीब 10 लाख रुपए हो सकती है।

 

Categorized in: