अम्बिकापुर – आज भाजयुमो सरगुजा कार्यकर्ताओं द्वारा समय दोपहर 2:00 बजे बेरोजगारी भत्ता एवं अन्य मुद्दों को लेकर घड़ी चौक पर छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।

ज्ञात हो कि सोमवार को सीएम हाउस के सामने धमतरी निवासी हरदेव सिन्हा के द्वारा बेरोजगारी से तंग आकर आत्मदाह कर अपनी जान लेने का प्रयास किया गया, जिसके खिलाफ भाजयुमो ने आंदोलन का निर्णय लिया है।

युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बबलू गुप्ता ने कहा कि भूपेश सरकार ने सरकार बनने के बाद बेरोजगार युवाओ को जो 2500 रुपये बोरोजगारी भत्ता देने व युवाओ को रोजगार देने की बात कही थी परंतु काँग्रेस सरकार इस ओर बिल्कुल उदासीन है व अपने वादों से मुकर गई है जिसके कारण युवाओ के मन में घोर असन्तोष है जिसके कारण उन्हें आत्महत्या जैसे विचार मन में आ रहे है। सरकार की वादाखिलाफी के कारण आज 30 जून को दोपहर 2:00 बजे भाजयुमो सरगुजा के द्वारा लाकडाउन व सोशल डिस्टेंसिनग के नियमो का पालन करते हुए कम से कम की संख्या में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह का प्रयास किया गया है, वह एक सभ्य समाज पर बदनुमा दाग है ,क्योंकि यह संविधान में वर्णित राज्य के कल्याणकारी समाज की अवधारणा की असफलता को इंगित करता है , कही न कही बेरोजगारों को छत्तीसगढ़ की सरकार ने अपने घोषणपत्र के माध्यम से जो सपना दिखाया था उससे बेरोजगार व्यथित है एवं आक्रोशित है, इस हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा राज्य सरकार से मांग करता है की आत्मदाह के पीड़ित युवा की समस्या का हल तत्काल प्राथमिकता के साथ पूरा कराए जाएं तथा पीड़ित परिवार को यथोचित सहायता अविलम्ब प्रदान किया जाए।

भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज कंसारी ने कहा की छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने घोषणापत्र में बेरोजगारों को 2500 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिए जाने का जो वायदा किया था उसे जुलाई माह से प्रारम्भ किया जाए एवम राज्य सरकार के शपथ ग्रहण के दिनाँक से शेष बेरोजगारी भत्ता की राशि को दिया जाए।

उक्त मांगो के समर्थन में यह मांग भाजयुमो सरगुजा करती है, मांग के पूरा ना किये जाने की दशा में युवा मोर्चा सरगुजा पूरे जिले व मंडलो में विरोध प्रदर्शन एवं उग्र आंदोलन करेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से निरंजन राय, रवि सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह देव, विकाश गुप्ता, विपिन पाण्डेय, सत्यम सिंह, मनीष सिंह, अमित दुबे, मार्कण्डेय तिवारी, दिव्यांशु केशरी, अनिकेत गुप्ता, प्रिन्स तिवारी, धीरज सिंह, नितेश सिंह, सुभम प्रजापति सहित अन्य भाजयुमो कार्यकर्त्ता शामिल रहें।

Categorized in: