26 जनवरी को एक युवती दुकान से एक ड्रेस लेकर गई थी, फिट नहीं आने की बात पर उसका स्टाफ से विवाद हो गया

एक युवती ने डेस फिट नहीं आने पर दुकानदार के साथ जमकर मारपीट कर दी। युवती ने उसे बीच सड़क पर थप्पड़ मारे। घटना राजस्थान के जोधपुर जिले की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सरदापुर थाना पुलिस के अनुसार घटना शहर के सरदारपुरा बी रोड स्थित मन्नत सलेक्शन की है। 26 जनवरी को एक युवती यहां से एक ड्रेस लेकर गई थी, वह उसके फिट नहीं आई इसी बात को लेकर उसका स्टाफ से विवाद हो गया। युवती ने दुकानदार से ड्रेस खराब होने की शिकायत की तो उनमें कहासुनी शुरू हो गई। इससे गुस्साई युवती ने अपने परिजनों को बुला लिया। कुछ देर बाद दुकान पर पहुंचे परिजनों का भी दुकानदार से विवाद हो गया। इसके बाद वे एक दूसरे से भिड़ गए और मारपीट करने लगे।

Categorized in: