लखनपुर (दिनेश बारी)- थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टपकेला स्थित डीएवी स्कूल के समीप एक ग्रामीण युवक की लाश मिलने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है मृतक के संबंध में परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सरोज कुमार प्रजापति आत्मज रामकुमार प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मदनपुर इमली पारा अपने एक मित्र के साथ बीते 25 जून को घर में जानकारी देकर मोटरसाइकिल से ग्राम कंधई विश्रामपुर के लिए निकला था देर शाम अपने सहयात्री मित्र अभिमन्यु सिंह आत्मर्स रता सिंह को घर छोड़ने मदनपुर पहुंचा था परंतु मृतक अपने घर नहीं गया आज 26 जून को डीएवी स्कूल के कुछ फासले पर युवक को मृत हालत में देखा गया आसपास के ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी देते हुए अवगत कराया खबर मिलने पर मृतक की बहन मीरा प्रजापति एवं अन्य ने 108 के जरिए मृतक को लेकर लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टरों ने युवक को देखते ही पूर्व मृत घोषित कर दिया बाद इस के मृतक के परिजनों ने घटना के संबंध में थाना लखनपुर पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया मामले में लखनपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल आरंभ कर दिया है फिलहाल युवक की मौत किन कारणों से हुई इस बात का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस का मानना है कि लाश के पोस्टमार्टम होने के बाद ही कारण का खुलासा हो पाएगा काबिले गौर है कि युवक का मोटरसाइकिल घटना स्थल से गायब है मोटरसाइकिल मिलने एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही घटना के संबंध में कोई पुख्ता जानकारी मिल सकने की पुलिस ताज बीज लगा रही है पुलिस की माने तो लाश के ऊपर किसी प्रकार का संदेहास्पद निशान नहीं मिले हैं बहर हाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार पुलिस को है खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था पुलिस मामले की जांच करने जुटी है।

Categorized in: