छत्तीसगढ़ में हुए विकास कार्यों से फिर बनेगी 2023 में कांग्रेस की सरकार

मनेंद्रगढ़ (एमसीबी) । भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी के संदेश को छत्तीसगढ़ प्रदेश में ब्लॉक से बूथ स्तर तक ले जाने के लिए छत्तीसगढ़ में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में शुरू की गई है । जिसमें काफी तादात में कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए निर्देशित किया गया है । उक्त बातें शनिवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजीव शुक्ला ने स्थानीय रेस्ट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं । राष्ट्रीय प्रवक्ता युवा कांग्रेस संजीव शुक्ला चिरमिरी में आयोजित हसदेव अलंकरण समारोह में शामिल होने अतिथि के रूप में पहुंचे हुए थे । इस दौरान उन्होंने मनेंद्रगढ़ के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली जिसका समापन कश्मीर में किया गया । राहुल गांधी ने लोगों में मोहब्बतें और भाईचारा पैदा करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी उस यात्रा को जन जन तक पहुंचाने के लिए ब्लॉक से बूथ स्तर तक लोगों में मोहब्बतें व भाईचारा पैदा करने के लिए छत्तीसगढ़ में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है । युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार पूरे प्रदेश में विकास के कार्य चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो या रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के क्षेत्र में हो किसानों की आय दोगुनी करने के क्षेत्र में हो हर वर्ग के लिए ध्यान में रखकर किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि बड़े स्कूलों के तर्ज पर शिक्षा के क्षेत्र में आत्मानंद स्कूल प्रदेश भर में खोले गए हैं जहां पर अब गरीब परिवार के बच्चे भी इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई कर पा रहे । जिस तरह से पूरे छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने विकास के कार्य किए हैं उसी कार्यों से वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस जीत हासिल कर फिर से सरकार बनाएगी । श्री शुक्ला ने कहा कि कुछ लोग धर्म के ठेकेदार बनकर आपसी भाईचारा व सौहार्द्र बिगाड़ने में लगे हुए हैं जिसको देखते हुए कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली अब सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाल रही है । इस दौरान युवा कांग्रेस के पूर्व कोरिया प्रभारी बीपी मिश्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शर्मा, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हाफिज मेमन सहित अन्य जन उपस्थित रहे ।

Categorized in: