अंबिकापुर। कोरबा जिले के मोरगा की स्कूटी सवार युवती को अज्ञात वाहन का चालक ठोकर मार दिया। गंभीर हालत में उसे संजीवनी 108 एक्सप्रेस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, यहां कुछ देर में युवती दम तोड़ दी। मृतिका के पास मिले मोबाइल नंबर से परिचितों, स्वजनों को सूचना दी गई, इसके बाद वे अस्पताल पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक मोरगा की शशि मिंज पिता सालमोन मिंज (26) स्कूटी क्रमांक सीजी 15 डीवी 1803 में मोरगा से सीतापुर मेहमानी में गई थी। यहां से वापस जाने के दौरान अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम के पास रहने वाली सहेली के यहां रुकने के बाद शनिवार को स्कूटी से घर मोरगा जाने की निकली थी। दोपहर लगभग 12 बजे युवती को अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग हाइवे से लगे ग्राम सिंगीटाना मेंअज्ञात वाहन का चालक ठोकर मारकर भाग गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी और वे पुलिस व एंबुलेंस को इसकी सूचना दिए। युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आपातकालीन चिकित्सा परिसर में लाया गया, यहां युवती दम तोड़ दी।
हेलमेट लगाई होती तो बच सकती थी जान-
चिकित्सक ने बताया कि युवती अगर हेलमेट लगाई होती तो उसकी जान बच सकती थी। युवती के चेहरे, सिर सहित शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई है। लंबी यात्रा पर निकली युवती ने अपनी सुरक्षा का ध्यान रखा होता तो संभवतः ऐसी गंभीर परिस्थिति नहीं बनती।

Categorized in: