अंबिकापुर – शहर में कोरोना संक्रमण रूकने का नाम नहीं ले रहा है। २४ घंटे के अंदर २८ पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें मेडिकल कॉलेज अस्पताल की दो महिला स्वास्थ्य कर्मचारी व एक निजी अस्पताल के डॉक्टर व उसकी पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई है। पिछले एक सप्ताह के अंदर अब तक ९९ कोरोना संक्रमित मिलने से शहर में हडक़ंप मचा हुआ है। सभी पॉजिटिव मरीजों को इलाज के लिए अंबिकापुर कोविड-१९ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शुक्रवार को २४ मरीजो को डस्चार्ज किया गया है।
गौरतलब है कि शहर में कोरोना संक्रमण रूकने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज नए मरीज काफी सं या में पाए जा रहे हैं। गुरुवार को १० कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं देर रात को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में १७ और लोगों संक्रमित पाए गए हैं। वहीं शुक्रवार को एक पॉजिटिव मिला है। इस तरह से २४ घंटे के अंदर कुल २८ कोरोना संक्रमित मिले हैं। जो सभी शहर के ही बताए जा रहे हैं। जिसमें मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दो महिला स्वास्थ्य कर्मीचारी व एक निजी अस्पताल के डॉक्टर व उसकी पत्नी भी शामिल है। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज कोविड-१९ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच के लिए सौंपल लिया जाएगा। पिछले एक सप्ताह के अंदर कुल ९९ मरीजों की पुष्टी की गई है।

यहां मिले संक्रमित
तकिया रोड ०१, सकालो ०१, देवीगंज रोड ०६, महामायापारा ०२, प्रतापपुर नाका ०१, दर्रीपारा ०३, मायापुर०२, अग्रसेन वार्ड ०१, ठनगनपारा ०२, मोमिनपुरा ०२, केदारपुर ०१
बौरीपारा ०१

Categorized in: