मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के तीन कांग्रेसी पार्षद अपने ही शहर सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को मुख्यमंत्री की फोटो सामने रखकर धरने पर बैठ गए जब इसकी सूचना मुख्य नगरपालिका अधिकारी को मिली तो वे मौके पर पहुंचकर प्राथमिकता के आधार पर पार्षदों का कार्य कराने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर पार्षदों ने अपना धरना समाप्त किया !

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद सपन महतो, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अभय तेज बड़ा एवं वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद अनिल प्रजापति ये तीनों कांग्रेसी पार्षद है ! तीनों पार्षद शहर सरकार पर उपेक्षा करने एवं उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं होने देने का आरोप शहर सरकार पर लगाते हुए शुक्रवार को धरने पर जल प्रदाय शाखा के गेट के पास बैठ गए ! वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद सपन महतो का कहना था कि वह 6 माह से अपने वार्ड में सीसी रोड की मांग कर रहा है लेकिन उसके वार्ड में सीसी रोड नहीं बन पा रही है जिससे उसके खिलाफ वार्ड वासी आक्रोशित हैं जिसके कारण वह धरने पर बैठने को मजबूर हुआ है ! वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अभय तेज बड़ा का कहना था कि उसके वार्ड में एक हैंडपंप खराब हालत में है वह 28 दिनों से नगरपालिका के जल प्रदाय गृह का चक्कर लगा रहा है लेकिन आज तक उसके वार्ड का हैंड पंप नहीं बन पाया है जिससे आक्रोशित उसके वार्ड की 25 – 30 महिलाएं उसके घर में धावा बोलकर घेराव कर दी थी तब वह जल प्रदाय गृह आया तो उसे हैंड पंप कर्मचारी को भेजने के लिए मना कर दिया गया जिससे आक्रोशित होकर वह भी धरने में बैठने को मजबूर हो गया था ! पार्षद अभय बड़ा का कहना था कि उसके वार्ड में कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहे हैं विकास कार्यों को लेकर उसके वार्ड में भेदभाव किया जा रहा है ! पार्षद निधि से कोई काम वार्ड में नहीं हो रहे हैं वार्ड में 1 साल से पाइपलाइन बिछा दिया गया है लेकिन आज तक चालू नहीं किया गया है उसके वार्ड में सीसी रोड का टेंडर हो गया है लेकिन टेंडर होने के बाद भी काम चालू नहीं किया गया है ! पार्षद निधि से वार्ड में जो मूलभूत के छोटे-छोटे कार्य हैं वह भी उपेक्षा के कारण नहीं हो पा रहे हैं ! वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद अनिल प्रजापति का कहना था कि पशु चिकित्सालय के पास काफी समय से हैंडपंप बिगड़ा हुआ है लेकिन आज तक सुधार कार्य नहीं कराया गया है जबकि कई बार इस संबंध में कहा गया है साथ ही पार्षद निधि से 4 माह पहले टेंडर हुआ था लेकिन आज तक काम चालू नहीं किया गया है ! जल आवर्धन योजना के तहत नवीन पाइप लाइन का विस्तार किया गया है लेकिन आज तक उसे चालू नहीं किया गया है जबकि पुराने पाइप लाइन से नए पाइप लाइन में ही कनेक्शन जोड़ना है लेकिन इतना भी काम नहीं हो पा रहा है ! पार्षद अनिल प्रजापति ने बताया कि उसकी पार्षद निधि 6 लाख 50 हजार से पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में पाइप लाइन का विस्तार कराया जाना है वह कार्य भी वह नहीं करा पा रहा है पूरी तरह से उसके वार्ड को उपेक्षित रखा गया है ! वार्ड क्रमांक 18 में कभी सफाई नहीं कराई जाती है नाली गंदगी से बजबजा रही है कई बार शहर सरकार का ध्यानाकर्षण कराया गया लेकिन उसके वार्ड में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ! पार्षदों द्वारा धरने पर बैठे जाने की जानकारी जब एसडीएम को हुई तो एसडीएम ने तहसीलदार व आर आई को मौके पर भेजा जहां पर उनसे पार्षदों ने धरने में बैठने का अपना कारण बताया तब तहसीलदार मुख्य नगरपालिका अधिकारी को अपने साथ लेकर आए ! मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे ने धरने पर बैठे पार्षदों का कार्य प्रमुखता के आधार पर कराने का आश्वासन दिया और पार्षदों का धरना समाप्त कराया ! सीएमओ के आश्वासन पर पार्षदों ने धरना समाप्त कर दिया लेकिन यह भी चेतावनी दी कि अगर उनके वार्ड में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य नहीं कराए गए तो वे फिर धरने पर बैठने को मजबूर होंगे ! इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के सांसद प्रतिनिधि राजकुमार जैन समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे हुए थे !

मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे ने नगर पालिका के इंजीनियर व कर्मचारियों को नसीहत दी है कि सभी कर्मचारी पार्षदों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें अगर कोई भी कर्मचारी या इंजीनियर अपने कार्य में लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी जो कर्मचारी प्लेसमेंट का होगा और वह लापरवाही करेगा तो उसे काम से निकाला जा सकता है और अगर नियमित कर्मचारी अपने कार्य में लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की जा सकती है !

Categorized in: