बलरामपुर चौकी गणेशमोड़ पुलिस ने मूकबधिर महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बलरामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि संदीप सोनवानी ने जबरन दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। शिकायत पर चौकी गणेशमोड़ में अपराध क्र. 92/2025 धारा 64(2)(1), 64(2)(k), 64(2)(m) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
महिला पुलिस अधिकारी और मूकबधिर विशेषज्ञ की मौजूदगी में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने इशारों में आरोपी की पहचान करते हुए घटना का विवरण दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार था।
पुलिस ने आरोपी संदीप सोनवानी उम्र 27 वर्ष, निवासी पचावल, थाना बलरामपुर को ग्राम पचावल से विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया

Categorized in: