अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। बलरामपुर – रामानुजगंज जिला के विकास खंड कुसमी में 15 फरवरी सोमवार को संत गहिरा गुरु महराज की पावन धरा ग्राम पंचायत श्रीकोट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आने के पूर्व तैयारियां जोरों पर हैं. मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज कार्यक्रम स्थल व अपने गृह ग्राम श्रीकोट में लगातार मॉनिटरिंग कर रहें हैं।

जानकारी के अनुसार 15 फरवरी सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलरामपुर-रामानुजगंज जिला सहित सरगुजा, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, कोरिया, सूरजपुर के विभिन्न सामाज के मुखिया व अनुवाईयो से मुलाकात कर समस्याओं सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने सामाजिक बैठक में शामिल होंगें. सामाजिक बैठक के साथ – साथ श्रीकोट के संस्कृत महाविद्यालय के खेल मैदान में निर्धारित समय पर आयोजित सभा मे शामिल होकर क्षेत्र वासियों को संबोधित करेंगें. स्वागत की तैयारी में कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व जनपद पंचायत कुसमी उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा व जनपद अध्यक्ष हुमंत सिंह, सहित सभी विभाग के अधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे हुवे हैं. जिनके द्वारा लगातार आवश्यक दिशा निर्देश में तैयारियां कराई जा रही हैं।

Categorized in: