रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के मुख्यालय भवन के तृतीय तल पर सभाकक्ष में नगर निगम जल विभाग के मुख्य अभियन्ता श्री आर. के. चौबे ने कार्यपालन अभियन्ता जल श्री बद्री चन्द्राकर, मिशन अमृत नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियन्ता श्री राकेश गुप्ता, सहायक अभियन्ता श्री अंशुल शर्मा, श्री नर सिंह फरेंद्र, उपअभियन्ता श्री योगेश कडु सहित सभी 10 जोन के जल विभाग के प्रभारी अभियन्तागणो की उपस्थिति में नगर निगम के जल विभाग और मिशन अमृत के तहत चल रहे पाइप लाइन बिछाने के कार्यों की जानकारी लेकर समीक्षा की और अभियन्तागणो को कार्य को जनहित में लोगों को नदी का शुद्ध जल शीघ्र उपलब्ध करवाने सतत निगरानी करके सभी जारी कार्यों को गुणवत्तायुक्त तरीके से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मुख्य अभियन्ता श्री चौबे ने गर्मी के दौरान राजधानीवासियों को पेयजल की उपलब्धता को लेकर कोई दिक्कत ना होने पाए, इस हेतु तत्काल तैयारी प्रारम्भ करने के निर्देश अधिकारियों को बैठक में दिए. उन्होंने इस सन्दर्भ में जोन के जल अभियन्तागणो को निर्देश सहित आवश्यक सुझाव अनुभव के आधार पर चर्चा के दौरान दिए, ताकि पुख्ता पेयजल प्रबंधन करने में व्यवहारिक समस्याओ का समाधान जोन स्तर पर अभियन्तागण सहज और सरल तरीके से कर सकें एवं किसी भी नागरिक को राजधानी शहर रायपुर में अगली गर्मी के दौरान पेयजल को लेकर कोई समस्या व्यवहारिक तौर पर ना आने पाए.

Categorized in: