रायपुर – आज रायपुर ग्रामीण विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने नगर पालिक निगम रायपुर के संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 के गोगांव में वार्ड पार्षद श्री नारद कौशल, जोन 1 के जोन कमिश्नर श्री नेतराम चन्द्राकर, जोन कार्यपालन अभियन्ता श्री सुभाष चन्द्राकर सहित गोगांव के निवासी गणमान्यजनों, महिलाओ, सामाजिक कार्यकर्ताओ, बच्चों की उपस्थिति के मध्य श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर नगर निगम रायपुर के जोन 1 के लोक कर्म विभाग की ओर से 1 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से नये विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए शुभारम्भ करके नागरिकों को शानदार सौगात दी. इस अवसर पर ग्रामीण विधायक श्री शर्मा ने जोन कमिश्नर श्री चन्द्राकर को तत्काल स्वीकृति अनुसार संत कबीर दास वार्ड में नये विकास कार्यों को प्रारम्भ करवाते हुए तय समयसीमा के भीतर सतत निगरानी करवाते हुए गुणवत्तायुक्त तरीके से प्राथमिकता के आधार पर जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. ग्रामीण विधायक श्री शर्मा ने वार्डवासियों से नये विकास कार्यों में सहभागिता दर्ज करवाने का नगर निगम जोन 1 की ओर से अनुरोध किया. साथ ही उन्होंने सभी लोगों से नोवल कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित रहने मास्क अनिवार्य रूप से सही तरीके से पहनकर ही घर से बाहर निकलने, सामाजिक दूरी नियम का पूर्ण व्यवहारिक पालन दैनिक जीवन में करने, सेनेटाइजर का नियमित रूप से दैनिक जीवन में अनिवार्य तौर पर सदुपयोग करने का अनुरोध किया.

Categorized in: