राजेंद्र ठाकुर (राजू)ब्यूरो कार्यालय बलरामपुर
बलरामपुर लगातार सुर्ख़ियों में रहने वाला शिक्षा विभाग एक बार फिर से प्रधान पाठक के कारनामे को लेकर सुर्खियों में आ गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार
विकासखंड राजपुर के प्राथमिक शाला बालक आश्रम जिगड़ी में कक्षा पांचवीं के एक पहाड़ी कोरवा छात्र को प्रधान पाठक द्वारा बेरहमी से पिटाई किए जाने का आरोप लगा है। घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है।
की किसी बात को लेकर प्रधान पाठक बिपता राम रवि नाराज हो गए और उन्होंने छात्र को बांस के डंडे से जमकर पिटाई कर दी। बताया गया कि घटना के दौरान छात्र का बड़ा भाई भी मौके पर मौजूद था। पिटाई के बाद छात्र किसी तरह स्कूल से निकलकर उस घर में पहुंचा, जहां से वह रोजाना स्कूल आना-जाना करता था और वहां मौजूद लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा बच्चे का उपचार कराया गया।
मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष बसंत कुजूर बच्चे से मुलाकात किए और स्कूल पहुंच मामले की वास्तविकता की जानकारी ली। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा की है।
अब पूरे मामले में शिक्षा विभाग की जांच और कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। छात्र के साथ हुई मारपीट की घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा कर दिया है

जिला शिक्षा अधिकारी

एम आर यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जांच के लिए बोला गया है जांच उपरांत दोषी पाए जाने पर होगी कार्यवाही

Categorized in: