रामानुजगंज की मार्शल आर्ट अकैडमी में 14 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने रेड बेल्ट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। अकैडमी के मुख्य प्रशिक्षक शिहान तरुण शर्मा ने जानकारी दी कि यह बेल्ट परीक्षा तीन चरणों में संपन्न हुई – 11 मई को लिखित व मौखिक परीक्षा, 17 मई को प्रैक्टिकल तथा 18 मई को फिजिकल, थ्योरी एवं अनुशासन की परीक्षा आयोजित की गई। कुल 500 अंकों की इस परीक्षा में सफल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
शिहान तरुण शर्मा द्वारा सभी पास हुए खिलाड़ियों को रेड बेल्ट, प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस विशेष अवसर पर खिलाड़ियों के अभिभावकों की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।
ऑल ओवर टॉपर्स:
प्रथम स्थान: कृष्ण कुमार विश्वकर्मा – 445/500
द्वितीय स्थान: कलमू अंसारी – 414/500
तृतीय स्थान: सोनी विश्वकर्मा – 371/500
रेड बेल्ट उत्तीर्ण करने वाले अन्य खिलाड़ी:
मो. गुलाम अंसारी – 355/500
प्रकृति पासवान – 364/500
प्रार्थना पासवान – 356/500
अपर्णा कुमारी – 321/500
अवनीश शरण तिवारी – 297/500
रुद्रांश जैसवाल – 261/500
जोया खातून – 367/500
आकृति पासवान – 354/500
महिमा सिंह – 319/500
संगीता तिवारी – 312/500
भाविका श्रीवास्तव – 293.5/500
रहे।

Categorized in: