रामानुजगंज(पृथ्वलाल केशरी) नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक में तीन आरोपियों के द्वारा एक घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक एक निवासी प्रकाश मालाकार अपने घर के सामने तगाड़ी में आग जलाकर ताप रहा था कि पड़ोस में आपने जमीन में बोर उत्खनन करा रहे बजरंग गुप्ता,चुन्नु गुप्ता,राकेश कश्यप उर्फ डब्लू तीनों उसी जगह आग तापने आ गए इतने में किसी बात को लेकर बजरंग गुप्ता के द्वारा प्रकाश मालाकार का गर्दन पकड़कर आग जल रहे तगाड़ी में उसके सर को जलाने का प्रयास किया गया उक्त घटना बीती रात रात्रि 8:30 बजे की बताई जा रही है। उक्त हमले के बाद किसी तरह प्रकाश मालाकार बजरंग गुप्ता के पकड़ से अपने आप को छुड़ा पाया इसके बाद तीनों आरोपी उग्र हो गए और उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। हो हंगामा सुनने के बाद पड़ोसियों में कमलेश विश्वकर्मा,उसकी पत्नी संगीता विश्वकर्मा, कृष्णा गुप्ता उनकी पत्नी,राजू प्रजापति,सुरेश प्रजापति एवं उसकी पत्नी आकर बीच बचाव करते हुए प्रकाश मालाकार को घर के एक कमरे के अंदर ले जाकर बंद कर दिए ताकि उसका जान बच सके। बीच-बचाव कर रहे उक्त पड़ोसियों पर भी तीनों आरोपियों के द्वारा गाली-गलौज के साथ प्रहार करते हुए प्रकाश मालाकार की पुत्री ज्योति गुप्ता के साथ भी मारपीट एवं धक्का-मुक्की की गई। उक्त तीनों आरोपियों के द्वारा घर का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश करने के बाद घर के गेस्ट रूम में रखे हुए एलईडी टीवी टेबल को तोड़फोड़ किया गया। उक्त मामले में प्रकाश मालाकार के रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 458,294,506,323, 34,427 के तहत मामला पंजीबद्ध कर फरार आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है।

Categorized in: