रामानुजगंज(पृथ्वलाल केशरी)नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 में अज्ञात चोरों के द्वारा बीती रात 5 घरों का ताला तोड़ते हुए नगद एवं सोने चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर मौका मुआयना करते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 15 के निवासी सुदामा कुशवाहा पिता स्व.रामलखन कुशवाहा उम्र 55 वर्ष के द्वारा पुलिस को बताया कि आज सुबह 5:00 बजे के लगभग जब मैं सो कर उठा तो देखा कि घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है जब तलाशी शुरू की तो पता चला कि पेटी में रखे हुए 23500 रुपए नगद एवं 25000 रुपए का गहना में सोने का कान का एवं चांदी का पायल एवं बिछिया चोरी हो गई है। उक्त घटना की जानकारी मैं अपने मोहल्ला वासियों को देने के लिए निकला तो पता चला कि हमारे घर के समीप मेरे अलावा 4 अन्य लोगों का भी ताला तोड़ कर चोरी हुआ है जिसमें मेरे भाई कृष्णा कुशवाहा के यहां से कपड़ा बर्तन,आशीष कुलाहा के घर से सिलिंग फैन पंखा बनाने के लिये नीचे रखा था उसे भी चोर ले गये, लखन गुप्ता जी के घर में भी ताला तोड़ कर बर्तन एवं घर का सामान बिखरा दिया गया था।वही वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद श्रीमती उषा गुप्ता के पुत्र अजय गुप्ता के दुकान में चोरों ने प्रवेश किया लेकिन वहां सीसीटीवी लगे होने के कारण चोरों ने तलाशी उपरांत वहां से चले गए। इंतेहा उस किसी भी सामान की चोरी नहीं हुई है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 457,380 के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए चोरों की तलाश में जुट गई है सीसीटीवी में चोरों की संख्या 3 बताई जा रही है।

Categorized in: