मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)! मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने के मामले में झगड़ाखा॑ड पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ! झगडाखा॑ड थाना प्रभारी विजय सिंह ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि संजय शर्मा ने 10 अक्टूबर 19 को थाना झगड़ा खान आकर सूचना दी कि इसके मोहल्ले का लड़का सौरभ दाहिया अपने घर में फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर लिया है जिसकी रिपोर्ट पर मार्ग काम कर विवेचना की जा रही थी ! मर्ग जांच के दौरान मृतक सौरभ दाहिया के पिता द्वारा मृतक के द्वारा लिखा गया एक सुसाईड नोट पेश किया गया । जिसमें आरोपी अंकित प्रधान एवं रवि साहू द्वारा मेरा 85000 रूपये खा गया है और कर्जा भी करवा दिया है सब मेरे से पैसा मांग रहे है मैं पैसा लिया ही नहीं हू कहां से पैसा दूंगा , मेरे पास कोई रास्ता नहीं है लिखा हुआ है। जो हस्तलिपि विशेषज्ञ द्वारा जप्त सुसाईड नोट का जांच कराया गया जो रिपोर्ट में उक्त लेख को मृतक सौरभ दाहिया का लेख होना बताया गया है । हस्तलिपि विशेषज्ञ की रिपोर्ट प्राप्त होने पर मर्ग जांच पर से धारा 306 , 34 ताहि.काअपराध पंजीबद्ध कर लिया गया इसके बाद पुलिस अधीक्षक कोरिया चंद्रमोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया डॉ . पंकज शुक्ला के दिशा निर्देशन व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ कर्ण कुमार उके के नेतृत्व में थाना प्रभारी उप निरीक्षण विजय सिंह के द्वारा टीम गठित कर आरोपी अंकित प्रधान उर्फ रमाकांत प्रधान पिता हिरेन्द्र प्रधान उम्र 29 वर्ष वार्ड नं 15 सरई दफाई लेदरी, रवि साहू पिता मुरारी प्रसाद साहू उम्र 22 वर्ष वार्ड नं 18 चैनपुर , थाना मनेन्द्रगढ़ , जिला कोरिया छ.ग को 06 जनवरी 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है । इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय सिंह , प्र. आर. किशन चौहान , संदीप बागीस , जेण्डर तिर्की ,,आर. राजे मिश्रा , ललीत यादव , कमलेश साहू , उमाशंकर मिश्रा , अनिल जांगड़े , नवीन कुमार , गणेश की विशेष भूमिका रही ।

Categorized in: