पिछले बार की अपेक्षा इस बार अच्छा काम होना चाहिए,कोई भी कार्यकर्ताओ को परेशान नही करेगा,आप सभी से अनुरोध है नही तो हम कार्यवाही करेंगे:लक्ष्मी राजवाड़े

संदीप पाल
भैयाथान। महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने एक दिवसीय प्रवास पर रविवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में कार्यकताओं से एक-एक कर मुलाकात की और उपस्थित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कार्यकर्ता अगर छोटी बड़ी समस्याओं को लेकर आपके पास आते हैं उसे प्राथमिकता के साथ उनकी समस्याओं को सुने और तत्काल निराकरण करें।

उन्होंने कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में हुए प्रचंड जीत के लिए आप सभी कार्यकर्ताओं व जनता का आभारी हूं। इसे कार्यकर्ताओ की जीत बताते हुए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ को आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।ताकि केंद्र में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने और डबल इंजन की सरकार के साथ छत्तीसगढ़ का विकास हो सके।
*अधिकारीयो को दो टूक*
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता अगर छोटी बड़ी समस्याओं को लेकर आपके पास आते हैं उसे प्राथमिकता के साथ उनकी समस्याओं को सुने और तत्काल निराकरण करें।प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है पांच साल क्या हुआ उसे भूल जाइए मैं उसको गिनना नहीं चाहती जिस तरह आप लोग पूरे पांच साल अत्याचार किए थे। पिछले बार की अपेक्षा इस बार अच्छा काम होना चाहिए कोई भी कार्यकर्ताओ को परेशान नही करेगा,आप सभी से अनुरोध है नही तो हम कार्यवाही करेंगे।

वही ग्राम करकोटी निवासी अमित कुशवाहा को झिलमिली थाने में पदस्त महिला पुलिसकर्मी के द्वारा मारपीट कर हाथ तोड़ने के मामले में उन्होंने कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान राजीव प्रताप सिंह,रामु गोस्वामी,शीतल गुप्ता,सुनील साहू,रमाशंकर यादव,लालचन्द शर्मा,शान्तनु गोयल, राकेश पाठक,अमन प्रताप सिंह,संदीप दुबे,विराट प्रताप सिंह,कुमरेश दुबे,आयुष अग्रवाल,अभय गुप्ता,रूपेंद्र कुशवाहा,अभिषेक गुप्ता,अखंड सिंह,नेहा तिवारी,नीलू गुप्ता,गनपत पाटिल,राजेन्द्र,उजाला ठाकुर,प्रशांत अग्रवाल, जनपद सीईओ विनय गुप्ता,तहसीलदार समीर शर्मा,सीडीपीओ इमरान अख्तर,कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा विजय एक्का,सचिव आनन्द सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण उपस्थित थे।

Categorized in: