कबाडिय़ों का सरगना नहीं लगा पुलिस के हाथ

जरही। बंद पड़ी कोयला खदान में कबाड़ की चोरी करते सुरक्षा प्रहरी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो कबाड़ चोर को गिरफ्तार किया है। कबाड़ चोरों का सरगना गिरफ्त से बाहर है। एसईसीएल महान-1 खदान के सुरक्षा प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराईै है कि 14 दिसंबर की रात महान-1 ओसीएम बंद खदान के वर्कशॉप स्टोर में हरगोविन्द सिंह व संतोष की ड्यूटी लगी थी। रात्रि करीब 1.30 बजे स्टोर ऑफिस तरफ हल्ला होने पर ओमकार सिंह के साथ वे जाकर देखे कि हरगोविन्द के सिर में चोट लगा था और खून निकल रहा था। पूछने पर हरगोविन्द ने अज्ञात चोरों के द्वारा पत्थर फेंककर हमला करने, इसके बाद भी नहीं हटने पर लाठी-डंडा से मारपीट कर चोट पहुंचाने की जानकारी दी। रिपोर्ट पर थाना भटगांव में अपराध क्रमांक 245/22 धारा 457, 294, 506, 336, 323, 34 भादसं. पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद थाना भटगांव की पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी रमेश राजवाड़े को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर रामकृष्ण साहू ने मामले में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी करते हुए जल्द गिरफ्तारी के निर्देश थाना प्रभारी भटगांव को दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व डीएसपी मुख्यालय नंदिनी ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना भटगांव की पुलिस आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार दबिश दे रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर घटना में संलिप्त आरोपी सुरेंद्र राजवाड़े पिता रामकिशुन 22 वर्ष एवं गायत्री प्रसाद सोनपाकर पिता सुखदेव सोनपाकर 22 वर्ष निवासी कपसरा, थाना भटगांव को घेराबंदी कर शनिवार को पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है अन्य की पतासाजी चलही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी भटगांव शरद चंद्रा, एसआइ सीपी तिवारी, बृजमोहन गुप्ता, प्रधान आरक्षक संजय चौहान, आरक्षक रजनीश पटेल, प्रकाश साहू, नौशाद खान, ताराचंद यादव व संतोष जायसवाल सक्रिय रहे।

Categorized in: