बलरामपुर ,बलरामपुर पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि चिंतामणि महाराज, सांसद लोकसभा क्षेत्र सरगुजा ने ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं ध्वजारोहण के उपरांत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने पूरे माहौल को देशभक्ति और गर्व की भावना से भर दिया।
वहीं स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल, बलरामपुर के बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘महतारी वंदन योजना’ पर आधारित नृत्य किया इस प्रस्तुति में दर्शाया गया कि कैसे छत्तीसगढ़ शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना से महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता से गरीब और जरूरतमंद परिवार अपनी बेटियों की शिक्षा, पारंपरिक परिधान लूगरा की खरीदारी, और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।
कार्यक्रम को देखकर उपस्थित दर्शकों ने न केवल बच्चों की कला और प्रस्तुति की प्रशंसा की, बल्कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन की खुले दिल से तारीफ की। इस तरह की योजनाएं वास्तव में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही हैं और समाज में आत्मनिर्भरता का भाव जगा रही हैं।

Categorized in: