पहुंच मार्ग निर्माण के लिए रुपए 97.68 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति…

बैकुंठपुर/ मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल जी ने क्षेत्र कि ग्रामीण जनता को सौगात दी है। उनके प्रयासों से विकासखंड खड़गवा अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जनता की सुविधा हेतु पहुंच मार्ग निर्माण के लिए रुपए 97.68 लाख की प्रशासकीय  स्वीकृति मिली है। 
स्वीकृत कार्यों में मुख्य मार्ग से आंगनबाड़ी भवन दक्षिण पारा व लोहार पारा में पहुंच मार्ग लंबाई 1.05 किमी लागत 48.86 लाख, आंगनबाड़ी भवन पटेल पारा व चिता पारा जरोधा पहुंच मार्ग, लंबाई 1.06 किमी लागत 48.82 लाख शामिल है। कक्षेत्रीय ग्राम वासियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक डॉ. विनय जायसवाल को धन्यवाद दिया।