मनेंद्रगढ़ ! मनेंद्रगढ़ शहर में मंगलवार को दो कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं जिन्हें कोविड-19 अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी ! मनेंद्रगढ़ शहर में अब कोरोना संक्रमण तेजी के साथ अपना पाव पसार रहा है जिससे लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो रहा है ! जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव पाए गए जेल प्रहरी के परिवार के ही एक महिला मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई वही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में मंगलवार को जांच कराने आया एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया था ! शहर में अब सामान्य जन कोरोना पॉजिटिव मिलना शुरू हो गए हैं जिससे लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हो रहा है ! मंगलवार को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने आया युवक कोरोना पॉजिटिव निकला जो शहर के एक थोक आलू व्यवसायी का पुत्र बताया जा रहा है ! स्वास्थ्य अमला दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज को कोविड-19 अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहा था ! लोगों का कहना है कि मनेंद्रगढ़ शहर को कोरोना महामारी से बचाने के लिए अब पूर्ण लॉकडाउन की आवश्यकता है !

Categorized in: