कोरिया ( शूद्धूलाल वर्मा) । कोरिया जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों को लेकर बैकुंठपुर विधायक व छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने चिंता जाहिर की है तथा कोरिया कलेक्टर से कोरोना संक्रमण की स्थिति पर समीक्षा बैठक कर कोरिया जिले में संपूर्ण लॉकडाउन की मांग की है। संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए 6 अगस्त 2020 के बाद संपूर्ण कोरिया जिले में लॉकडाउन की आवश्यकता पर बल दिया है ! उन्होंने कलेक्टर कोरिया से कोरोना की स्थिति पर समीक्षा बैठक कर जल्द से जल्द लॉकडाउन के संबंध में कोई निर्णय लेने की बात कही है ! उल्लेखनीय है कि कोरिया जिले में अब तक 134 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं जिनकी संख्या पर लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसको देखते हुए कलेक्टर कोरिया ने पहले चिरमिरी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया ! उसके बाद सोनहत में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने से कलेक्टर द्वारा सोनहत को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया ! अब बैकुंठपुर में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने से बैकुंठपुर संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र को 3 दिन के लिए कलेक्टर द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है ! मनेंद्रगढ़ शहर में भी कोरोना संक्रमण तेजी से अपना पाव पसार रहा है ! गत दिवस उप जेल मनेंद्रगढ़ में 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे जिससे उप जेल में हड़कंप मच गया था ! अब मंगलवार को भी जेल प्रहरी के परिवार के ही एक और महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई ! वही समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में जांच कराने आया एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है! जिसको देखते हुए शहर के बीच लगने वाली बुधवारी बाजार की जगह बदल कर आमाखेरवा मैदान में बाजार को स्थानांतरित किया गया है ! आम जनमानस के बीच से मिल रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों को देखते हुए अब लोग संपूर्ण लॉकडाउन की बात कहते नजर आ रहे हैं ! मनेंद्रगढ़ में मंगलवार को जो युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया वह थोक आलू व्यवसायी का पुत्र है जिसको लेकर भी लोगों में चिंता व्याप्त है !

Categorized in: