मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! छत्तीसगढ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर के तत्वाधान में 5 जून  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी ! जिसका विषय- कोविड 19 महामारी से बचाव हेतु क्या करें क्या नहीं अथवा जैव विविधता का संरक्षण रहा है । पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम रैंक धारक मनेंद्रगढ़ निवासी जसमीत कौर सेंट जोसफ मिशन स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा ने मनेंद्रगढ़ में एक बार फिर अपना नाम रोशन किया ।
उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ के समस्त जिलों के विद्यार्थियों नें भाग लिया ! राज्य स्तरीय ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता की प्रथम विजेता प्रतिभागी जसमीत कौर को छत्तीसगढ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा प्रथम पुरस्कार 5000 रुपये, सर्टिफिकेट ,ट्रॉफी व मेडल प्रदान किया जाएगा । छात्रा जसमीत कौर की इस सफलता से कोरिया जिला गौरवान्वित हुआ है।

Categorized in: