रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- आज दोपहर 12 बजे के करीब ग्राम त्रिकुंडा के जंगल में खुखडी बिनने गए ग्रामीण पर अचानक भालू ने हमला कर घायल कर दिया इस बीच ग्रामीण के द्वारा तेज आवाज लगाने से आसपास के लोग दौड़े कर आए जिसके बाद ही भालू मौके से भागा नहीं तो और बड़ी घटना घट सकती थी। घायल ग्रामीणों को 108 से वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

                                       प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर 12 बजे के करीब ग्राम पंचायत पलगी  के रामचरण पिता आसाराम उम्र 40 वर्ष त्रिकुंडा जंगल में खुखड़ी बिनने गया थे। इसी दौरान जब जंगल मे खड़ा था तो अचानक भालू उनके ऊपर हमला कर दिया जिससे रामचरण घायल हो गया एवं जोर जोर से चिल्लाने लगा तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब जाकर भालू मौके से भागा।

Categorized in: