मानीचौक उमाशंकर देवांगन- छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को पूरा करने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के नाम पर कार्यक्रम अधिकारी व तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन है।

छ.ग मनरेगा महासंघ के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विगत दिन शुक्रवार को सूरजपुर तहसीलदार व कार्यक्रम अधिकारी सुजितदेव पांडेय को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम से ज्ञापन सौंपा है, जो सात सूत्रीय मांग इस प्रकार है।

…. मनरेगा के सभी अधिकारी कर्मचारियों को जन घोषणा पत्र के आधार पर नियमितीकरण किया जाए।

… शिक्षा कर्मियों की भांति पंचायत कर्मियों सेवा शर्ते नियमावली 2008 को लागू करते हुए हिमाचल प्रदेश के तर्ज पर व सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार समान कार्य समान वेतन का प्रावधान किया जावे।

…. दो वर्ष पूर्ण कर चुके अधिकारी/ कर्मचारी का प्रतिवर्ष सेवा वृद्धि का प्रावधान को बंद कर एकमुश्त योजना पर्यंत तक अथवा मध्य प्रदेश की तर्ज पर 62 वर्ष की सेवा सुनिश्चित किया जावे।

… मनरेगा के सभी अधिकारी/कर्मचारी कु भांति ग्राम रोजगार सहायकों का भी वेतन ग्रेड निर्धारित किया जावे ।
5 एन एच एम के तर्ज पर मानव संसाधन नीति का निर्माण किया जाए ,जिसमे मुख्यतः वार्षिक वेतन वृद्धि अवकाश नीति आकस्मिक मृत्यु पर अनुग्रह भुगतान एवं अनुकम्पा नियुक्ति का प्रावधान आदि का समावेश किया जाए।

… पांच वर्ष पूर्ण कर चुके अधिकारी/कर्मचारियों को ग्राम पंचायत/जनपद पंचायत/जिला पंचायत/राज्य में समान पद में संविलियन किया जावे।साथ ही स्थान्तरण नीति का निर्धारण किया जावे।

…. मनरेगा अंतर्गत संविदा अवधि में किये गए कार्य अनुभव वर्ष के आधार पर प्रतियोगिता परीक्षाओ में आयु सीमा में छूट व रोजगार सहायक तर्ज पर अनुभव पर अंक प्रदान किया जावे।

…. मनरेगा अधिकारी/कर्मचारीयो की सभी सात सूत्रीय मांगो पर शासन अविलम्ब विचार कर मांग पूरा करने की बात कही गई है ।यदि इस मांग पर कोई विचार या पहल नही की जाती है तो महासंघ उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

… मनरेगा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष आशीष यादव ने बताया कि हमारी सात मांगों पर शासन अविलंब विचार नही करती है तो हम मनरेगा के समस्त स्टाप टेक्निकल असिस्टेंट, शाखा प्रभारी,कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित मनरेगा के समस्त अधिकारी/कर्मचारी जमीनी व ऑफिस का कार्य पूरी तरह से बंद कर प्रांतीय टीम के निर्देश पर उग्र आंदोलन किया जाएगा ।

इस दौरान संघ के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, सचिव राकेश रवि, मधुसूदन, बिजय राजवाड़े,प्रगति वारले, महेश्वरी राजवाड़े,नीलम सोनी,सतेन्द्र सिंह ,मीना प्रजापति व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Categorized in: