रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों के अनिश्चितकालीन हड़ताल को समर्थन देने आज राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम भी धरना स्थल पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि आप लोगों की मांग जायज है सरकार को इसे पूरा करना चाहिए। यदि यह सरकार आप की मांग पूरा नहीं करती है तो आने वाले समय में हमारी सरकार आप लोगों की मांगों को पूरा जरूर करेगी। धरना स्थल पर रामविचार नेताम का स्वागत पंचायत सचिव संघ एवं रोजगार सहायक संघ के द्वारा किया गया।

                     इस अवसर पर रामविचार नेताम ने कहा कि पंचायत सचिव, रोजगार सहायकों एवं शिक्षा कर्मियों के मांगों पर कांग्रेस सरकार के द्वारा संकल्प पत्र लाया गया था एवं कहा गया था कि सभी मांगों को पूरा किया जाएगा परंतु आज आपकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। सरकार सिर्फ टालमटोल करने में लगी है। जबकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाने में आपका भूमिका किसी से छुपा नहीं है। श्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भूपेश बघेल सरकार को आप की मांगों को पूरा करना चाहिए यदि यह सरकार आप की मांगों को पूरा नहीं करती है तो हम तो आपकी मांगों को आने वाले समय में जरूर पूरा करेंगे ही। इस दौरान उद्योग एवं सहकारिता स्थाई समिति के सभापति राजेश यादव वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैयालाल अग्रवाल, पार्षद उमेश सिंह गहरवार, रमेश यादव,प्रमोद गुप्ता, पवन कश्यप लड्डू, पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश ठाकुर रोजगार सहायक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष चंचला जायसवाल सहित रामचंद्रपुर विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे।

Categorized in: