लखनपुर दिनेश बारी- कई वर्षों पूर्व बने मंदिर की भूमि को लेकर विवाद गांव के ही एक ग्रामीणों ने अपने सेटलमेंट की भूमि बता मंदिर के गेट पर ताला जड़ पूजा अर्चना से मना किया।

लखनपुर विकासखंड के ग्राम जूनाडीह तथा ग्राम कुंवरपुर के सीमा पर बने महादेव मंदिर की भूमि को लेकर 8 सितंबर दिन सोमवार को विवाद उत्पन्न हो गया। कुंवरपुर निवासी भुनेस्वर भिन्ज़िया के द्वारा उक्त मंदिर की भूमि को सेटलमेंट की भूमि बताकर गेट में ताला लगाकर पूजा अर्चना करने के लिए मना किया गया था जिसे लेकर गांव के सभी ग्रामीण व सरपंच मंदिर परिसर में इकट्ठा होकर भुनेश्वर भिन्ज़िया तथा उसके परिजनों को बुलाकर उक्त भूमि की दस्तावेज दिखाए जाने की बात कही मौके पर भूपेंद्र भिन्ज़िया तथा परिजनों के द्वारा दस्तावेज नहीं दिखाया गया, उनके बाद इसके कुंवरपुर ग्राम सरपंच तथा ग्रामीणों के द्वारा मंदिर के गेट में लगे ताले को खुलवाया गया। साथ ही भुनेश्वर भिन्ज़िया को समझाइश देकर दोबारा इस तरह का कृत्य करने के लिए मना किया गया है। इस दौरान विजय अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, कुंवरपुर ग्राम सरपंच कुंवर बाई, रामेश्वर प्रसाद, भिन्ज़िया सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Categorized in: