रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी) – रामचंद्रपुर विकासखंड के 91 ग्राम पंचायतों के सचिव आज 17 वें दिन भी अपने मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहे वही आज धरना स्थल में भैंसों को बुलाया गया था जहां सचिवों के द्वारा बीन बजाया जा रहा था। पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने कहा कि सरकार हमारी बातों को नहीं सुन रही है जैसे भैंस के आगे बीन बजाना हो रहा है।                                    
अपने 1 सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सचिवों में एकजुटता देखी जा रही है पंचायत सचिव अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं परंतु अभी तक सरकार के द्वारा पंचायत सचिवों के हड़ताल तुड़वाने के लिए कोई सार्थक पहल नहीं की गई है जिस कारण दिन प्रतिदिन पंचायत सचिवों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है पहले जहां पंचायत सचिव के द्वारा भीख मांग कर प्रतीकात्मक विरोध किया गया वहीं आज भैंस बुलाकर बीन बजाया गया। पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश ठाकुर एवं संरक्षक रविंद्र तिवारी ने बताया कि हम लोग 17 दिन से हड़ताल पर बैठे हैं परंतु सरकार के द्वारा हमारी मांगों पर अब तक कोई विचार करना दुर्भाग्यजनक है सरकार को इस ओर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। इस दौरान राम प्रीत सिंह, मंसूर आलम, सुमन टोप्पो, अशोक गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता विष्णु देव पांडे अरविंद गुप्ता, दिनेश चौबे, मोहर साय मरावी, संजय गुप्ता, विद्यासागर यादव, संजय दुबे, सपन मंडल, मनुवर हाशमी, महेंद्र गुप्ता, सुरेश ठाकुर वीरेंद्र पोयम, सहित पंचायत सचिव उपस्थित रहे।
थाली एवं ढोल बजाकर कर चुके हैं विरोध- पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने बताया कि हम लोगों के द्वारा प्रतिदिन नए-नए प्रतीकात्मक तरीके से विरोध किया जा रहा है थाली एवं ढोल बजाकर भी हम लोग विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।
कल से होगा क्रमिक भूख हड़ताल- पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने बताया कि 12 जनवरी से 20 जनवरी तक हम सभी पंचायत सचिव क्रमिक भूख हड़ताल पर रहेंगे। श्री ठाकुर ने कहा कि हमारी मांग जायज है सरकार को इसे सुनना चाहिए।

Categorized in: