राजेन्द्र ठाकुर/ बलरामपुर 

बलरामपुर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय व बलरामपुर जिले के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के अनुमोदन उपरांत जिला पदाधिकारीयों की घोषणा की गई, जिसमें भानु प्रकाश दीक्षित को भाजपा जिला महामंत्री की अहम जिम्मेदारी देने पर उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन के द्वारा उनको जो अहम जिम्मेदारी दी गई है उसका निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करते हुए संगठन को और ज्यादा मजबूती प्रदान करने का प्रयास करेंगे।
भानु प्रकाश दीक्षित ने पूर्व में बूथ कार्यकर्ता के रूप राजनीतिक जीवन की शुरुआत 2010 में करते हुए भाजपा के सक्रिय सदस्य बने तत्पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रचार प्रसार मंत्री, जिलामंत्री, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ,किसान मोर्चा जिला महामंत्री, इसके अलावा दो कार्यकाल जनपद सदस्य,जनपद उपाध्यक्ष बलरामपुर एवं 2 कार्यकाल शासकीय नवीन महाविद्यालय बलरामपुर के जन भागीदारी अध्यक्ष, जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं,
अब उन्हें भाजपा संगठन के द्वारा ज़िला महामंत्री की जिम्मेदारी देने पर जिले के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में काफ़ी उत्साह एवं हर्ष व्याप्त है।

Categorized in: