रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- भाजयुमो जिला अध्यक्ष के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष के अनुशंसा पर रामानुजगंज मंडल अध्यक्ष ग्राम पंचायत परहियाडीह के उपसरपंच अनोज यादव को बनाया वही जिला कार्यकारिणी रामानुजगंज मंडल से पवन कश्यप को जिला उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष महावीर गंज के राजकुमार यादव,अजय यादव को जिला मंत्री, अश्वनी गुप्ता को मीडिया सह प्रभारी बनाया गया।

गौरतलब है कि नवनियुक्त रामानुजगंज मंडल अध्यक्ष अनोज यादव पूर्व में मंडल महामंत्री के रूप मे कार्य कर चुके हैं जिनके संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए मंडल अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। सोशल मीडिया का जिला प्रभारी के रूप में कार्य कर चुके पवन कश्यप को पदोन्नति करते हुए जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभाग संयोजक का दायित्व निभा चुके अश्वनी गुप्ता को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया वही जशपुर जिला में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री का दायित्व निभा चुके अजय यादव को जिला मंत्री बनाया गया है। अपनी नियुक्ति के बाद भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अनोज यादव ने कहा कि गांव-गांव में युवा मोर्चा की टीम का गठन जल्द किया जाएगा वहीं मंडल स्तर की कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा श्री यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य हम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता करेंगे वही भूपेश बघेल सरकार की विफलता सभी लोगों को अवगत कराएंगे जो वादा करके छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी थी अब उसे वह मुकर रही है एवं सिर्फ छल प्रपंच कर रही है जिसे छत्तीसगढ़ के लोग समझ गए हैं एवं आने वाले समय में भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ बनना तय हैं।

Categorized in: