मामला कुंदीकला में यादव परिवार के सदस्यों से की गई मारपीट का
फोटो-
छ.ग.फ्रंटलाइन
अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के निर्देश पर भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल लुंड्रा के कुंदीकला गांव में गया और एक विशेष समुदाय के लोगों के द्वारा यादव परिवार के घर में घुसकर परिवार एवं परिवार की महिलाओं के साथ की गई मारपीट, अभद्र व्यवहार की जानकारी लेकर इन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और घटनाक्रम की घोर निंदा की। भाजयुमो के महामंत्री संजीव वर्मा ने कहा कि जिस जिले में दो कैबिनेट मिनिस्टर हैं उस जिले की कानून व्यवस्था एवं जनता की सुरक्षा चिंतनीय है। हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि घर में घुसकर घर की महिलाओं को मारा जा रहा है। पुलिस के द्वारा सरकार के दबाव में नाम मात्र की कार्रवाई की जा रही है। भाजयुमो के नगर के अध्यक्ष निशांत सिंह शोलु ने कहा यदि जिले में इसी प्रकार की स्थिति बनी रहेगी तो उसका प्रतिकार करने के लिए हम तैयार हैं। इस अवसर पर नगर मंत्री अभिषेक तिवारी, हिमांशु सिंह, रमेश मिश्रा एवं कुंदीकला के पीडि़त परिवार एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Categorized in: