राजेन्द्र ठाकुर( राजू )बलरामपुर-बलरामपुर जिला मुख्यालय में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के प्रदेश व्यापी आह्वान पर भाजयुमो ने बलरामपुर में भी डीजल पेट्रोल के रेट राज्य सरकार के द्वारा कम नहीं करने के विरोध में गाड़ियों को धक्का देकर पेट्रोल पंप तक पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया ।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकेश साहू ने बताया की दीपावली से पूर्व केंद्र सरकार के द्वारा डीजल पेट्रोल की कीमतों में 5 और 10 रुपए कम कर लोगों को राहत देने का कार्य किया। वहीं केंद्र की इस कदम के बाद कई राज्यों में भी राज्य सरकार द्वारा लगाए गए वैट टैक्स की दरों में कमी कर अपने-अपने राज्यों के लोगों को राहत देने का काम किया है।
पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के भूपेश बघेल की सरकार के द्वारा डीजल पेट्रोल पर अभी अतिरिक्त पैसा लिया जा रहा है साहू ने कहा की छत्तीसगढ़ के मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश के लोगों से कोई लेना देना नहीं है जबकि सीमावर्ती जिले के लोग उत्तर प्रदेश और झारखंड जाकर डीजल पेट्रोल खरीदने को मजबूर है छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के द्वारा जब तक डीजल पेट्रोल पर वैट कम नहीं करेगी तब तक भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बलरामपुर आंदोलन करता रहेगा।
विरोध प्रदर्शन में धीरज सिंह देव,जिला मंत्री बलवंत सिंह, पवन कश्यप अजय यादव , महामंत्री मनीष सिंह , अभिषेक सिंह नारायण सोनवानी भागवत सिंह मुनेंद्र प्रजापति एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: