ओड़गी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक अध्यक्ष गौतम कुशवाहा के नेतृत्व में कांग्रेस  पदाधिकारी ओड़गी थाना में पहुंच कर भाजपा के प्रवक्ता संदीप पात्रा, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बी एल संतोष, स्मृति ईरानी, के ऊपर एफ आई आर दर्ज करने का ज्ञापन सौंपा है । कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष गौतम कुशवाहा के द्वारा बताया गया की भाजपा के वरिष्ठ नेता ट्विटर हैंडल पर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को बदनाम के उद्देश्य से अफवाह उड़ाई जा रही है । परंतु जो लेटर राष्ट्रीय नेताओं के द्वारा टि्वटर हैंडल पर शेयर किया गया है वह पूर्ण रूप से फर्जी है राष्ट्रीय नेताओं को यह समझना चाहिए कि गलत अफवाह फैलाने से आम जनता में गलत संदेश जाता है राजनीति के स्थान सही उद्देश्यों के लिए होता है ।परंतु भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यह चीज को बोलते हुए बेवजह का अफवाह फैला रहे हैं ।उसको लेकर नाम जत एफ आई आर दर्ज कर आए हैं। यह पता चलना चाहिए कि किसी भी राष्ट्रीय पार्टी का बेवजह अफवाह उड़ाने से क्या होता है इस मौके पर उपस्थित भुनेश्वर राजवाड़े उपाध्यक्ष , राजेंद्र यादव, (राजू) महामंत्री निरंतर राजवाड़े, संयुक्त महामंत्री, दीपक गुप्ता सह सचिव, शशांक प्रताप सिंह सह सचिव, राकेश पाण्डेय मीडिया प्रभारी, एवं काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Categorized in: