0 गायब मिले टीकाकरण कार्य में लगे शिक्षक 0 कारण बताने रामानुजनगर बीईओ को नोटिस

चंचलेश श्रीवास्तव – सूरजपुर। जिला पंचायत सीईओं राहुल देव ने रामानुजनगर व प्रेमनगर क्षेत्र के टीकाकरण केंद्र एवं विभिन्न गोठान का निरीक्षण एवं डोर टू डोर जाकर टीकाकरण हेतु लोगो को समझाईश देकर प्रेरित किया। जिपं सीईओ कृष्णपुर के गौठान चारागाह का निरीक्षण कर वर्मी खाद उत्पादन एवं चारागाह विकास हेतु स्वयं सहायता समूह एवं सचिव को निर्देश दिये। तत्पश्चात टीकाकरण केंद्र नारायणपुर एवं नारायणपुर के पंडोपारा में डोर टू डोर जाकर जन समुदाय को टीकाकरण कराए जाने हेतु समझाईश देकर प्रेरित किया।  टीकाकरण कार्य में शिक्षक संवर्ग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है किंतु मौके पर एक भी शिक्षक उपस्थित नहीं पाए गए, इस हेतु खंड शिक्षा अधिकारी रामानुजनगर के विरुद्ध जिपं सीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने ग्राम पंचायत छींदिया में वाटर सेड से निर्मित ग्रेवियन स्ट्रक्चर एवं स्टाफ डेम का निरीक्षण किया एवं कार्य की सराहना की। सीईओ ने जनपद पंचायत प्रेमनगर के ग्राम पंचायत ब्रह्म पुर में उद्यान का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने वृक्षारोपण किए जाने योग्य पौधों का अवलोकन कर बरसात पूर्व अधिक से अधिक पौधा तैयार करने को कहा।  ग्राम पंचायत केदारपुर में गोठान निरीक्षण कर अधिक से अधिक वर्मी खाद तैयार करने  एवं ओलावृष्टि होने से हुए फसल क्षति का मुआवजा हेतु प्रस्ताव तैयार कर संबंधित तहसीलदार को भेजने हेतु निर्देशित किया गया है।

Categorized in: