कहा-मुख्यमंत्री गरीबों को आवास नहीं देना चाहते, यह बात गांव-गांव में घर-घर पहुंचे

अंबिकापुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा जिला संगठन प्रभारी जयोति नन्द दुबे के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में लखनपुर कुंवरपुर बांध परिसर में हुई। जिला कार्यसमिति की बैठक से पूर्व भाजपा लखनपुर मंडल तथा गणेशपुर शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों की बैठक जिला प्रभारी ज्योति नन्द दुबे तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की उपस्थिति में हुई।
कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला संगठन प्रभारी ज्योति नन्द दुबे ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री गरीबों को आवास नहीं देना चाहते यह विषय गांव-गांव, घर-घर आंदोलन के रूप में पहुंचना चाहिए। हर पंचायत में जब प्रधानमंत्री आवास नहीं मिलने के मुद्दे पर आंदोलन खड़ा होगा, तभी हम चुनाव में सफलता हासिल कर पाएंगे। हमें कांग्रेस सरकार व कांग्रेसी जन प्रतिनिधियों के खिलाफ मुखर होकर गांव-गांव में जाकर बोलना पड़ेगा। उन्होंने संगठनात्मक विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के सभी बड़े नेताओं व पदाधिकारियों को चुनाव तक एक-एक शक्ति केंद्र की जवाबदारी दी जाएगी। शक्ति केंद्र के प्रत्येक बूथ में पार्टी की गतिविधियों को संचालित करना तथा चुनाव में लीड दिलाना उनकी जवाबदारी रहेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, धान खरीदी की समस्या तथा सड़कों की बदहाली सहित अन्य मुददों को लेकर पदयात्रा का कार्यक्रम आगामी महीनों में किया जाना है। पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपना अधिकाधिक समय संगठनात्मक गतिविधियों को सफलतापूर्वक संपन्न करने में लगाएं ताकि आने वाले चुनावी वर्ष में हम कमर कस कर चुनौतियों के लिए तैयार हो पाएं। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा युवा, महिला तथा आदिवासियों के ज्वलंत मुद्दों पर प्रदर्शन पर हितग्राहियों के मुद्दे को लेकर अब पार्टी ने प्रदर्शन व आंदोलन कार्यक्रम तय किए हैं । अब प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य हितग्राहियों को पार्टी के साथ जोडऩे का ये अच्छा अवसर है। पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि हमारे बूथ के कार्यकर्ता पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं के प्रवास से बहुत उत्साहित हैं, हमें उनका उत्साह लगातार बनाए रखना है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि चुनाव का एक वर्ष बचा है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंशा है कि छतीसगढ़ में किसी भी हाल में हमें भाजपा की सरकार बनानी है। पूर्व ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार गरीबों का आवास छीनने के लिए जिम्मेदार है। सरकार के साथ-साथ टीएस सिंह देव का दोहरा चरित्र भी हमें गांव-गांव जाकर उजागर करना है। जिला कार्यसमिति बैठक को पूर्व विधायक विजयनाथ सिंह, लुंड्रा विधानसभा प्रभारी शिवनाथ यादव, अंबिकापुर विधानसभा प्रभारी रामकृपाल साहू, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, फुलेश्वरी सिंह पैकरा तथा लखनपुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता तथा देवनाथ पैकरा ने व आभार प्रदर्शन लखनपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू ने किया। 

Categorized in: