बलरामपुर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी द्वारा जिले के विभिन्न गोठनो तक पहुंच कर गौठान में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया वहीं भाजपा के पदाधिकारी बड़कीमहरी के गौठान में पहुंचे एवं कई गंभीर आरोप लगाए।जिस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बड़कीमहरी गोठान समिति के अध्यक्ष किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष संतन भगत एवं सरपंच लघुतम प्रसाद अशोक सिंह भानू प्रताप सिंह एवं अन्य लोगों ने सभी आरोपों को झूठा बताया एवं कहां की गौठान का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया इसलिए उनके द्वारा इस प्रकार से झूठ फैलाया जा रहा है।
संतन भगत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार मानते हुए कहा कि उनके द्वारा गांव-गांव में गौठान खुलवा कर बहुत अच्छा कार्य किया है गौठान धीरे धीरे विकसित हो रहा है। बड़की महरी में भी गौठान का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है यहां गोबर की खरीदी हो रही है वहीं अन्य गतिविधियां भी गौठान में संचालित हो रही है यहा गाय भी रह रहे हैं परंतु भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के द्वारा अनावश्यक रूप से राजनीति कर भ्रम एवं झूठ फैलाया जा रहा है जिसकी हम सब निंदा करते हैं संतन भगत ने कहा कि मैं खुद गौठान समिति का अध्यक्ष हूं एवं गौठान के कार्यों का हमेशा निरीक्षण एवं निगरानी करता हूं गौठान से किसानों में एवं ग्रामीणों में खुशी है।

Categorized in: