मनेंद्रगढ़ ! भरतपुर सोनहत विधायक राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त गुलाब कमरो के द्वारा लगातार क्षेत्र को लगातार विकास कार्यो की सौगाते मिल रही है और क्षेत्र में विकास का नया आयाम स्थापित हो रहा है !


विकास के अनुक्रम में जहाँ कुछ दिवस पूर्व भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र को 1 करोड़ 85 लाख रुपये के विकास कार्यो की सौगात मिली थी! वही पुनः मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत 65 लाख रुपये के विकास कार्य की सौगात मिली है । विधायक गुलाब कमरों द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी गई है पूरे विधानसभा क्षेत्र में जनता की आकांक्षाओं से कहीं बढ़कर विधायक अपने क्षेत्र के विकास में सतत प्रयासरत हैं ! इस सम्बंध में मिली जनकारी अनुसार मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजनांतर्गत भरतपुर सोनहत विधानसभा को डोड़की से हायर सेकेंडरी पसौरी पहुच मार्ग के लिए 49 लाख 50 हजार व चैनपुर स्थित एन एच सड़क से कार्यालय वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कार्यालय पहुच मार्ग हेतु 15 लाख कुल 65 लाख रुपये की सौगात मिली है । यह स्वीकृति शासकीय भवनों को सड़क की सुविधा से जोड़ने के लिए मिली है ! इन सड़कों के बनने से बच्चो को स्कूल पहुचने के साथ साथ आम जनो को शासकीय कार्यालयों व भवनों तक पहुचने में भारी सुविधा हो सकेगी।

Categorized in: