छात्रा खुशी डॉक्टर बनकर लोगों की करनी चाहती सेवा

मनेंद्रगढ़ ! केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा के जारी परिणाम में कोरिया जिले के चिरमिरी की बेटी खुशी ने संभाग में दूसरा व कोरिया जिले में पहला स्थान प्राप्त कर अपने परिवार के साथ स्कूल और चिरमिरी क्षेत्र का नाम रोशन किया ! केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। कोरिया जिले से सीबीएससी बारहवीं की परीक्षा में डी ए वी पब्लिक स्कूल की छात्रा खुशी मेघानी ने 96.2 प्रतिशत अंको के साथ विज्ञान संकाय में टॉप किया है संभाग में दूसरा और जिले में पहला स्थान प्राप्त किया!
खुशी हर क्लास में टॉप करते हुए दसवीं में स्कूल के इतिहास में सर्वाधिक 97.4 प्रतिशत अंक लेकर जिले में टॉप किया और संस्कृत में शत प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया! चिरमिरी के डी ए वी पब्लिक स्कूल की छात्रा खुशी क्लास 2 से ही 95 प्रतिशत अंको से अधिक प्राप्त कर हर क्लास अच्छा स्थान प्राप्त करती रही है ! खुशी ने निरंतर शत प्रतिशत अंको का लक्ष्य बनाकर अपनी शिक्षा के लिए अधिक से अधिक समय पढ़ाई के लगाया और शुरू से अब तक पीछे मुड़ कर नही देखा ! चिरमिरी के हल्दीबाड़ी में रहने वाली खुशी मध्यम परिवार से एक व्यवसायी की बेटी है जो अच्छी शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर बनना चाहती है और अपने क्षेत्र के लिए अच्छी स्वास्थ्य सेवा का फर्ज निभाना चाहती है!

Categorized in: