भरतपुर विकासखंड को शिक्षा के क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात..

मनेंद्रगढ़(शुद्धू लाल वर्मा)- भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के सुदूर वनांचल क्षेत्र भरतपुर विकासखंड को शिक्षा के क्षेत्र में दो बड़ी सौगात मिली है। भरतपुर विकासखंड में 20 करोड़ की लागत से एकलव्य स्कूल व 1 करोड़ 90 लाख की लागत से बैगा जनजाति के बच्चों के लिए आवासीय स्कूल स्वीकृत किया गया है। सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो की शिक्षा के प्रति सवेंदना रंग लाई है। सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने दुरस्थ वनांचल क्षेत्र में आदिवासी बैगा जनजातियों के बच्चों की बेहतर शिक्षा की अलख जगाई है। विधायक गुलाब कमरों के संवेदनशीलता व अथक प्रयास से भरतपुर विकासखंड को शिक्षा के क्षेत्र में दो बड़ी सौगातें मिली हैं। भरतपुर विकासखण्ड में 20 करोड़ की लागत से एकलव्य विद्यालय भवन का निर्माण होगा। वर्ष 2020-21 में छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में प्रारंभ होने वाले एकलव्य विद्यालय में एक विद्यालय भरतपुर विकासखण्ड का शामिल है। जबकि वर्ष 2019-20 में सोनहत विकासखण्ड को एकलव्य स्कूल की सौगात मिल चुकी है।

शिक्षा के क्षेत्र में आदिवासी बैगा जनजातियों के बच्चों के लिए विधायक गुलाब कमरो की सराहनीय पहल से बैगा प्रकोष्ठ के तहत भरतपुर विकासखण्ड के ग्राम नौढिया में कक्षा 1 से कक्षा पांचवी तक बैगा बच्चों के लिए आवासीय स्कूल हेतु 1 करोड़ 90 लाख स्वीकृत हुआ है। सुदूर वनांचल क्षेत्र भरतपुर विकासखंड में शिक्षा के क्षेत्र में दोहरी सौगात मिलने से भरतपुर विकासखंड वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक गुलाब कमरों के प्रति आभार प्रगट किया है।

Categorized in: