मनेंद्रगढ़ ! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा के बाद शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर मनेंद्रगढ़ द्वारा शहर के भगत सिंह तिराहा में किसान विजय दिवस मनाकर किसानों के आंदोलन में केंद्र सरकार की बेरुखी व प्रताड़ना से शहीद हुए 700 किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर मनेंद्रगढ़ ने कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले को देश के 62 करोड़ किसानों की जीत बताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के दौरान शहीद हुए सात सौ किसानों को मोमबत्तियां जलाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेसजनों ने कहा कि केन्द्र की हिटलरशाह मोदी सरकार के द्वारा लाए गए किसान विरोधी तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में देश भर के अन्नदाताओं को सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ा था। कृषि कानूनों के विरोध में किसान पिछले लगभग एक साल से लगातार संघर्षरत थे। इस दौरान कांग्रेस ने किसानों का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। आखिरकार किसानों के एकजुट संघर्ष के आगे केन्द्र की मोदी सरकार को झुकना पड़ा। कांग्रेस ने किसान विजय दिवस मनाकर आंदोलन के दौरान शहीद हुए 700 किसानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष राजेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह अरोड़ा, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह मखीजा, पार्षद अनिल प्रजापति, अभय बड़ा, इमरान खान, पप्पू हुसैन, अजय जयसवाल, गोपाल गुप्ता, शहर का॑ग्रेस प्रवक्ता शुद्धूलाल वर्मा, युवा का॑ग्रेस प्रदेश सचिव व्य॑कटेश सिंह, गप्पू, बबुआ, राजेश सिंह, राधे मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह, महिला का॑ग्रेस की रुकमणी खोब्रागढे, अशोक गुप्ता डब्बू, गिरधर जायसवाल, अबरार अहमद, गौरव गुप्ता, गफ्फार, युसुफ इराकी, अमित पुरी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शुभम सिंह, संकेत शर्मा, विक्की दत्ता सहित काफी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस शहर व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Categorized in: