अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। मध्यप्रदेश में चल रहीं राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव सहित, वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सह जनपद पंचायत कुसमी के उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा शामिल हुवे.

भारत जोड़े यात्रा में शामिल हुवे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सह जनपद पंचायत कुसमी के उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने फोन पर चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन कों बताया की हमारे नेता राहुल गाँधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का संदेश यह है कि भारत को बांटा नहीं जा सकता और नफरत नहीं फैलाई जा सकती यह यात्रा में शामिल लाखों की भीड़ इस बात का उदाहरण हैं. ख़ुशी की बात हैं की हर स्थानों पर पुष्प की वर्षा कर इस यात्रा का स्वागत किया जा रहा हैं. जनता का सहयोग भरपुर मिल रहा हैं. इस यात्रा में लोग उत्साह पूर्वक शामिल होकर अपना समर्थन दे रहें हैं।

ज्ञात हों की देश बढ़ रहे महंगाई, बेरोजगारी, डर,भय, एवम असुरक्षा के खिलाफ लड़ाई लड़ने व  लोगों से सीधा संवाद करने तथा देश से महंगाई, बेरोजगारी, डर ,भय खत्म करने, संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने के उद्देश्य से राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 की. मी.भारत जोड़ो यात्रा आरंभ की.

जिसमे संविधान दिवस के दिन 26 नवम्बर को जिला खरगोन (म.प्र.) के ग्राम मोटक्का से उमरिया चौकी होते मैयापुर डेम टेम्पल तक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ,सरगुजा महाराज  टी .एस. सिंह देव मंत्री छ. ग., मोहन मरकाम अध्यक्ष छ. ग.प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रेमसाय सिंह मंत्री छ. ग., समाजसेवी योगेंद्र यादव , प्रखर वक्ता कन्हैया कुमार, वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा, संसदीय सचिव पारसनाथ रजवाड़े , छ.ग .मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ .प्रीतम राम ,श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सफी अहमद , सामरी विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता के.पी.सिंह देव , सरगुजा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश गुप्ता , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सह जनपद पंचायत कुसमी के  उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा,  युवा कांग्रेस सामरी विधानसभा के महासचिव वेदान्त भारती एवम छत्तीसगढ़ के कई प्रमुख कांग्रेसजनों के साथ शामिल होकर भारत जोड़ों यात्रा कई सराहना की.

Categorized in: