अंबिकापुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा ने कांग्रेस द्वारा अपने घोषणा पत्र में सरकार बनने पर युवाओं को नौकरी तथा बेरोजगार युवाओं को 25 सौ रुपये प्रतिमाह देने के किए गए वादाखिलाफी के विरोध में नगर के संगम चौक में छेर-छेरता पर्व अवसर पर जमीन में बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, जिला के मंत्री विकास पांडेय, भाजयुमो के जिला प्रभारी संजय सोनी की उपस्थिति में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरा होने के बाद भी छत्तीसगढ़ व सरगुजा के युवाओं से की गई वादाखिलाफी को लेकर आवाज उठाई गई।
भाजपा के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा जिस प्रकार से कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ एवं सरगुजा के युवाओं के साथ छलावा किया है उसके विरोध में आज यह प्रदर्शन हो रहा है। सरगुजा के बेरोजगार युवा कांग्रेस की सरकार से छेरता पर्व के अवसर पर किए गए वायदों को पूरा करने की छेरता में मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान विकास पांडेय, दीक्षा अग्रवाल, रविकांत, वीर सोनी, चंदन शुक्ला, निशांत सिंह शोलु ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री संजीव वर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामप्रवेश पांडेय, अकील साय मरावी, विनाल गुप्ता, हर्ष जायसवाल, रवि सोनी, अनुराग शुक्ला, गोलू यादव, दिग्विजय सिंह, रोहित कुशवाहा, दिगंबर यादव, सौरभ मिश्रा, अभिषेक तिवारी, रानी मिश्रा, मनीष दुबे दीपू पांडेय, हनी दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: