कुसमी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सरहुल पर्व पर अम्बिकापुर आगमन पर युवा कांग्रेस के द्वारा युवाओं को बेरोजगारी भत्ता 2500 देने एवं किसानों को धान खरीदी का रकबा 15 क्विंटल प्रति एकड़ से बढ़ाकर 20 क्विंटल करने पर मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार प्रकट किया.

इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश को आर्डिनेटर अभिषेक सिंह, युवा कांग्रेस संभाग प्रभारी नीतीश ताम्रकार, युवा कांग्रेस बलरामपुर जिलाध्यक्ष बृजेश यादव, एनसयूआई प्रदेश महासचिव अनुराग सिंह, एनसयूआई बलरामपुर जिलाध्यक्ष रूपेश यादव , एनसयूआई सरगुजा जिलाध्यक्ष निकेत चौधरी, युवा कांग्रेस जिला महासचिव अभिषेक सिंह, एनसयूआई सूरजपुर जिला प्रभारी राहुल भारती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

Categorized in: